सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The diverse colors of the culture of the Himalayan states will be seen together.

Pithoragarh News: एक साथ नजर आएंगे हिमालयी राज्यों की संस्कृति के विविध रंग

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The diverse colors of the culture of the Himalayan states will be seen together.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आगामी अक्तूबर महीने में सीमांत जिले में हिमालयी राज्यों की संस्कृति के विविध रंग एक साथ नजर आएंगे। ऐसा इसलिए कि सीमांत जिले में पहला हिमालयन कल्चरल कॉर्निवाल आयोजित किया जाएगा इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
Trending Videos

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में अक्तूबर में प्रस्तावित प्रथम हिमालयन कल्चरल कॉर्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि कॉर्निवाल में हिमालयी राज्य लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, मणिपुर, असम, अरुणाचल एवं त्रिपुरा को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में हिमालयी क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कलाओं का व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। मौसम की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए इस कॉर्निवाल का आयोजन अक्तूबर में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि नगर के देवसिंह मैदान में आयोजित इस कॉर्निवाल में हिमालयी राज्यों की संस्कृति के विविध रंग एक साथ नजर आएंगे।
सीमांत जिले में यह आयोजन होना गौरव की बात है। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पिथौरागढ़ एवं राज्य की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बैठक में सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्निवाल में होंगे विभिन्न आयोजन
हिमालयन कल्चरल कॉर्निवाल के तहत सांस्कृतिक, पारंपरिक, खेल एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें छलिया, रम्मान नृत्य, हिलजात्रा, रं समाज का शौका नृत्य, भजन संध्या, ऐपण प्रतियोगिता, पुलिस एवं आर्मी बैंड प्रस्तुति, फैशन शो, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम एवं स्टार नाइट आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed