सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   4804 students appeared for the exam, 72 were absent.

Pithoragarh News: 4804 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 72 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
4804 students appeared for the exam, 72 were absent.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 85 केंद्र में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। 4804 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 72 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे।
Trending Videos

मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि परीक्षा के लिए 4876 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की जांच की गई। कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा सफलता पूर्वक संचालित हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में पूछे गए सवाल सरल थे। ऐसे में परिणाम भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में 31 ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
चंपावत। जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षा जारी है। बुधवार को हाईस्कूल बोर्ड की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में 31 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
प्रभारी सीईओ मान सिंह ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बताया कि परीक्षा में कुल 2877 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2846 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 31 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 1395 छात्राएं और 1451 छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed