{"_id":"69b1acf51257e9642c017d9f","slug":"a-young-man-was-taking-a-selfie-with-a-gun-and-he-died-after-being-shot-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139219-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, गोली चलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंदूक के साथ सेल्फी ले रहा था युवक, गोली चलने से मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में एक युवक बंदूक के साथ मोबाइल से सेल्फी ले रहा था, तभी ट्रिगर दब गया और गोली लगने से उसकी जान चली गई।
बैतड़ी के शिवनाथ गांव पालिका-4 निवासी 18 वर्षीय सुवास महरा अपनी दीदी के घर डडेलधुरा के बसौटी गांव गया था। दीदी के घर में बंदूक थी। सुवास ने मोबाइल से सेल्फी लेने के लिए बंदूक उठाई। इसी बीच अचानक बंदूक से गोली चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जोगपुड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है।
मिट्टी के टीले के नीचे दबने से बालिका ने दम तोड़ा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के नजदीक डोटी में एक बालिका मिट्टी के टीले के नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई।
डोटी के सायल गांव पालिका वार्ड नंबर 2 ग्वानी निवासी एलीना सिंह (16) घर में पुताई (लिपाई) के लिए मिट्टी लेने पास की पहाड़ी पर गई थी। वह मिट्टी खोदते समय टीले के नीचे दब गई। जिला प्रहरी कार्यालय डोटी ने बताया कि हादसे में एलीना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों एवं प्रहरी की मदद से उसके शव को टीले के अंदर से निकाला गया।
Trending Videos