सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Spent the day waiting for a gas cylinder, returned empty handed

Pithoragarh News: गैस सिलिंडर के इंतजार में बीता दिन, लौटे खाली हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Spent the day waiting for a gas cylinder, returned empty handed
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर मिलना मुश्किल हो गया है। पहले ही 25 दिन बाद सिलिंडर रिफिल होने का नियम लागू हुआ है। अब इस व्यवस्था के तहत बुकिंग और डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) नहीं आने से दिक्कत बढ़ गई है। सर्वर ठप होने से न तो बुकिंग हुई और न डीएसी कोड मिला तो रसोई गैस भी नहीं बंटी। ऐसे में उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा।
Trending Videos

नियमों के मुताबिक सिलिंडर रिफिल कराने के लिए बुकिंग के बाद उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर डीएसी कोड आना जरूरी है। जिले भर में एक लाख से अधिक रसोई गैस उपभोक्ता हैं। हर रोज 15 हजार से अधिक उपभोक्ता सिलिंडर रिफिल कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को नगर के रई, टकाना, सिलौली, मड़खड़ायत सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में गैस वाहन सिलिंडर लेकर पहुंचे। बुकिंग के बाद भी डीएसी कोड मोबाइल पर नहीं आया तो एजेंसी कर्मियों ने सिलिंडर देने से मना कर दिया। ऐसे में उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर लेकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने कहा कि घर में रसोई गैस खत्म है। सिलिंडर रिफिल न होने से अब खाना पकाना भी चुनौती होगा।
-
मुनस्यारी में दो दिन बाद पहुंचा वाहन, कोड के बिना नहीं मिली गैस
मुनस्यारी। पर्यटन नगरी में बमुश्किल दो दिन बाद गैस वाहन पहुंचा। वाहन में 234 सिलिंडर तो एजेंसी में पहुंचे। कुरीजिमिया, वल्थी, पैंकुती सहित अन्य गांवों से उपभोक्ता 40 से 60 किमी सफर कर सिलिंडर रिफिल कराने पहुंचे। सर्वर डाउन होने से न तो बुकिंग हुई और न डीएसी कोड मिल सका। ऐसे में 80 से अधिक उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडरों के साथ बैरंग घर लौटना पड़ा। संवाद
-
होटल कारोबारियों के पास सिर्फ दो दिन का स्टॉक
गर्मी बढ़ते ही पर्यटक मुनस्यारी का रुख करने लगे हैं। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होटल कारोबारियों में खुशी थी। इसी बीच कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने पर रोक लगने से कारोबारियों की दिक्कत बढ़ गई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने बताया कि कारोबारियों के पास रसोई गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक है। यदि रसोई गैस नहीं मिली तो क्षेत्र के होटलों में काम प्रभावित हो जाएगा।
-
सिलिंडर रिफिल कराने के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार किया। एजेंसी ने डीएसी कोड न आने पर रसोई गैस देने से मना कर दिया। इस तरह के नियम हम पर भारी पड़ रहे हैं। - सरोज मखौलिया, रई
-
बुकिंग के बाद भी सिलिंडर रिफिल नहीं हो सका। कई उपभोक्ताओं की बुकिंग न होने से दिक्कत बढ़ गई है। इस प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। - हेम पांडे, रई
-
कोट -
सर्वर डाउन होने से डीएसी कोड नहीं आ रहा है। नियमों के तहत बगैर कोड के सिलिंडर नहीं मिल सकते। सर्वर ठीक होने पर इस समस्या का समाधान हो जाएगा। हर जगह इस तरह की दिक्कत आ रही है। घरेलू सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है। आपूर्ति भी बराबर हो रही है। उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। - ऊषा राणा, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी, पिथौरागढ़
--
चंपावत में भी बिना डीएसी नंबर के नहीं मिली गैस
चंपावत/लोहाघाट। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के चलते लोग परेशान हैं। सिलिंडर लेने के लिए नये नियमों के बाद लोग परेशान हैं। इस्राइल और ईरान युद्ध के चलते पेट्रोलियम मंत्रालय से निर्देशों के बाद रसोई गैस सिलिंडर डीएसी नंबर के बाद ही दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों के चेहरे चिंता साफ देखी जा रही है।
लोहाघाट रसोई गैस के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोहाघाट और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस के लिए बुकिंग न होने के कारण खेतीखान में ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ा। फोन से बुकिंग नहीं होने के कारण लोगों को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।
गैस एजेंसी में सुबह से ही लोग रसोई गैस रिफिलिंग के लिए पहुंचने लगे। एजेंसी में बिना बुकिंग के लोगों को गैस का वितरण नहीं किया जबकि बुकिंग करने वालों को आसानी से गैस उपलब्ध हो गई।
खेतीखान में लोहाघाट से गैस सिलिंडर का वाहन गया लेकिन वहां पर बगैर बुकिंग के पहुंचे अधिकांश लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाया। रमेश सिंह, गोविंद सिंह आदि ने बताया कि कई बार गैस बुक करने के लिए डायल किया लेकिन बुकिंग नहीं हो पाई।
गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। नए नियमों के आधार पर बगैर बुकिंग के किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है।


घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है। 40 से अधिक कॉल करने के बाद भी सफलता नहीं मिली है। घर में गैस खत्म होने की कगार पर है। - संदीप भट्ट, जीआईसी रोड
- रसोई गैस सिलिंडर खत्म हो गया है। अब शाम का खाना कैसे बनेगा। आज की रात होटल से खाना लेकर ही खाना पड़ेगा। घर में पूरा परिवार है। बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से नहीं हो पा रही है। -संजय सिंह रावत, छतार
घबराने की जरूरत नहीं पर्याप्त एलपीजी स्टॉक- डीएम
चंपावत। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच घरेलू गैस आपूर्ति पर फैल रही अफवाहों के मद्देनजर डीएम मनीष कुमार ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में आपूर्ति विभाग और गैस एजेंसियों से उपलब्ध स्टॉक और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और गैस आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वह किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। डीएसओ प्रियंका भट्ट ने उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग से बचने और आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed