सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard attacks woman, she saves herself with sickle

Pithoragarh News: तेंदुए ने महिला पर किया हमला, दरांती से बचाई अपनी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 11 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacks woman, she saves herself with sickle
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के ग्राम सभा ढुंगा के तोक गौढि़या गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। महिला ने हौसले से दरांती से तेंदुए पर हमला कर खुद की जान बचाई।
Trending Videos

गौढि़या गांव निवासी निर्मला देवी (48) पत्नी बलवंत सिंह शाम पांच गांव के नजदीक ही खेत में घास काटने पहुंची। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने हौसले के साथ तेंदुए के साथ संघर्ष किया। उसने शोर मचाते हुए तेंदुए पर दरांती से वार किया। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भीड़ देख तेंदुआ मौके से भाग गया और महिला की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आशु अवस्थी और डॉ. ईश्वर ने महिला इलाज शुरू किया। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
सूचना पर भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर महिला का हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी है। ऐसे में उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है। वहीं रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि महिला की स्थिति ठीक है। टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed