सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The file for upgradation is gathering dust, people are worried

Pithoragarh News: उच्चीकरण की फाइल धूल फांक रही, लोग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The file for upgradation is gathering dust, people are worried
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बेहतर इलाज न मिलने से नाराज स्थानीय लोग इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उच्चीकृत करने की मांग कर रहे हैं।
Trending Videos


अस्पताल में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है जिसके कारण मरीजों को लोहाघाट और चंपावत जाना पड़ता है। वर्तमान में यहां एक प्रभारी चिकित्साधिकारी और दो चिकित्सक ही तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल चार बेड का है। उच्चीकरण से नौ विशेषज्ञ चिकित्सक, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और 30 बेड की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर मरीजों और दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को तत्काल बेहतर इलाज मिल पाएगा। अभिषेक और दिनेश जोशी सहित क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों से उच्चीकरण की मांग की जा रही है। उन्हें इस संबंध में केवल कोरे आश्वासन ही मिले हैं जिससे लोगों में नाराजगी है।
--
लंबे समय से बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने की मांग क्षेत्रीय लोगों की ओर से की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
संजय जोशी, ग्राम प्रधान नौमाना
--
बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। अस्पताल में प्रतिदिन 20 ओपीडी होती है। अस्पताल में महिलाओं के प्रसव होने के साथ यहां की हेल्थ केयर यूनिट में खून संबंधी सभी जांचें होती हैं। मरीजों के उपचार के लिए एक प्रभारी अधिकारी और दो महिला चिकित्सक तैनात हैं।
डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी बाराकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed