सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aadhaar centre locked, server down, printer malfunctioning

Rishikesh News: आधार केंद्र पर ताला, सर्वर डाउन तो कभी प्रिंटर खराब, जनता बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar centre locked, server down, printer malfunctioning
विज्ञापन
नगर निगम स्थित आधार कार्ड सेवा केंद्र पिछले कई दिनों से बंद पड़ा है। केंद्र पर आने वाले लोगों को हर दिन अलग-अलग कारण बताकर लौटा दिया जा रहा है। कभी कर्मचारियों की ओर से सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है, तो कभी प्रिंटर खराब होने या बाहर जाने का हवाला देकर काम टाल दिया जाता है। इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos


स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र नगर निगम के आधार सेवा केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। स्थिति यह है कि बंद पड़े केंद्र के बाहर कोई सूचना या नोटिस तक नहीं लगाया गया है। लोग घंटों बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में बिना काम हुए ही वापस लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, मुनि की रेती नगर पालिका में भी आधार सेवा ठप पड़ी हुई है, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। दूरदराज से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि जहां नगर निगम केंद्र पर सर्वर डाउन का हवाला दिया जा रहा है, वहीं शहर के कुछ बैंकों में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का काम सुचारु रूप से जारी है।

---



निगम व पालिका के आधार केंद्र बंद होने से बैंकों में लग रही भीड़
शहर के कुछ बैंकों में भी आधार केंद्र बनाए गए हैं। निगम व पालिका के आधार केंद्र बंद होने से बैंकों के आधार केंद्रों पर भीड़ लग रही है। कुछ बैंकों में जगह की कमी होने के कारण आधार बनवाने वालों की अत्यधिक भीड़ लगने पर बैंक कर्मचारियों व उपभोक्ताओं को भी खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बैठने की पर्याप्त जगह न होने के कारण लोगों को बैंकों के बाहर खड़ा रहना पड़ रहा है।



---

परिचर्चा-



बीस बीघा बापूग्राम क्षेत्र से नगर निगम तक आधार कार्ड को अपडेट करवाने जाने के लिए आधा दिन खराब हो जाता है। पिछले कई दिनों से निगम के आधार सेवा केंद्र में चक्कर लगा चुके है लेकिन घंटों इंतजार के बाद वापिस घर लौटना पड़ जाता है। - रामेश्वरी देवी, बीस बीघा बापूग्राम
---



कुछ दिन के लिए बैराज कॉलोनी में आधार शिविर लगाया गया था, जिसमें कई लोगों को लाभ मिला। महीने के चार दिन इसी तरह के शिविर का आयोजन किया जाए तो स्थानीय लोगों को नगर निगम के चक्कर नही लगाने पडेंगे। जबकि सबसे ज्यादा परेशानी निगम के आधार सेवा केंद्र में आती है। - मोनिका, बैराज कॉलोनी

---



नगर निगम का आधार सेवा केंद्र में अधिकांश बंद ही रहता है। स्कूल में बच्चे का एडमिशन कराना है। आधार कार्ड अपडेट कराने के रोज-रोज चक्कर लगाने पड़ रहे है। कर्मचारियों ने दरवाजे पर कोई नोटिस चस्पा तक नही किया हुआ है। घंटों इंतजार के बाद भी कोई उम्मीद नही रहती की यह केंद्र कब खुलेगा। - दानवीर यादव, गंगा नगर

- आधार कार्ड लोगों के लिए एक जरूरी दस्तावेज की तरह है लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोगों को निगम के आधार सेवा केंद्र के रोज रोज चक्कर लगाने पड़ रहे है। सबसे ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओ को इससे परेशानी हो रही है। - सुमीत शर्मा, भरत विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed