सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Patients should not miss scheduled dialysis sessions.

Rishikesh News: डायलिसिस के निर्धारित सेशन न छोड़ें किडनी रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients should not miss scheduled dialysis sessions.
19-एम्स में विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती एम्स निदेशक प्रो.मीनू
विज्ञापन
विश्व गुर्दा दिवस सप्ताह के दौरान एम्स के गुर्दा रोग विभाग की ओर से सतत चिकित्सा शिक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि किडनी रोगी डायलिसिस के निर्धारित सेशन न छोड़ें। यह रोगी के लिए खतरनाक हो सकता है। कार्यशाला में पेरिटोनियल डायलिसिस की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।
Trending Videos


बुधवार को गुर्दा रोग विभाग में किडनी रोगों की डायग्नोस्टिक तकनीकों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने किया। प्रो. सिंह ने कहा कि किडनी रोगियों का इलाज करते समय डायलिसिस प्रक्रिया के प्रबंधन पर गंभीरता बरतना बहुत जरूरी है। यह एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है और प्रबंधन की कमी से रोगी के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभागाध्यक्ष प्रो. रविकांत ने कहा कि डायलिसिस का कोई भी सत्र छोड़ना किडनी रोगी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि डायलिसिस करवाने वाला रोगी नियमित स्तर पर अपना डायलिसिस करवाए। डाॅ. शेरोन कंडारी, डाॅ. दीपेश धूत और डाॅ. साहिल गर्ग आदि ने ने बेसिक प्रिन्सिपल ऑफ डायलिसिस, प्रक्रिया के दौरान वाॅल्यूम मैनेजमेंट, हीमोडायलिसिस और पेरिटोनियल डायलिसिस की क्लीनिकल भिन्नताओं आदि विषयों पर जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. अंकित अग्रवाल, डाॅ. लतिका चावला, डाॅ. लोकेश डाॅ. अनिल, डाॅ. अभय, डाॅ. संदीप, डाॅ. रितेश, डॉ. सायन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed