सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Advertisement issued for recruitment to 63 posts

Rishikesh News: शिक्षकों के 63 पदों पर भर्ती के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने की विज्ञप्ति जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Advertisement issued for recruitment to 63 posts
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि में शिक्षकों की कमी जल्द पूरी होगी। विवि ने असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आवेदक 10 अप्रैल तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 24 अप्रैल तक आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विवि मुख्यालय में जमा करानी होगी।
Trending Videos


श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि में शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे विवि में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। छात्र लंबे समय से शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब विवि प्रशासन ने शिक्षकों के 63 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 41, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के 11-11 पद शामिल हैं। आवेदक समर्थ पोर्टल पर 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

---



असिस्टेंट प्रोफेसर के सर्वाधिक 6 पद वाणिज्य संकाय में

सबसे अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 पद वाणिज्य संकाय में हैं। वहीं भौतिक विज्ञान विभाग में 5, जंतु विज्ञान में 4, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, रसायन विज्ञान, गणित व वनस्पति विज्ञान में 3-3 पद अन्य विभागों में दो व एक पदों पर विज्ञप्ति जारी की गई है।



---

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भी जल्द होगी प्रक्रिया शुरु



विवि प्रशासन जल्द शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है। प्रथम चरण में 26 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का विचार किया जा रहा है। कुछ पदों पर वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए विवि ने शासन से सुझाव मांगा है। वेतन विसंगति दूर होते ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

---



- असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 63 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। - दिनेश चंद्र, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed