सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Action will be taken on storage of domestic gas

Rishikesh News: घरेलू गैस के भंडारण पर कार्रवाई होगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on storage of domestic gas
विज्ञापन
डीएम टिहरी नितिका खंडेलवाल की ओर से तपोवन स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में होटल व्यावसायियों से गैस की आपूर्ति और चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर सुझाव मांगे गए।
Trending Videos




होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुलियाल और सचिव मनीष कैंतुरा ने व्यावसायिक गैस की आपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद होने से कई होटलों में किचन का संचालन करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि व्यावसायिक गैस की आपूर्ति पीछे से ही बंद है। ऐसे में होटलों में लकड़ी और कोयले की आपूर्ति करने पर सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस बुकिंग 25 दिन के बाद होगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद होगी।



व्यावसायिक गैस की आपूर्ति केवल शैक्षिक संस्थानों और मेडिकल इंस्टीट्यूट के लिए होगी। डीएम ने कहा कि जिले में एस्मा लागू है, ऐसे से घरेलू गैस के भंडारण पर कार्रवाई होगी। बैठक में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के प्रतिनिधियों ने भी गैस और पेट्रोल डीजल को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर केशव बिष्ट, वेदप्रकाश मैठाणी, प्रवीण कुकरेती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed