सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Commercial use of domestic gas, 14 cylinders seized

Rishikesh News: घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल, 14 सिलिंडर जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Commercial use of domestic gas, 14 cylinders seized
विज्ञापन
अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलिंडर के हो रहे उपयोग को रोकने के लिए शनिवार को पूर्ति विभाग ने औचक कार्रवाई कर कर विभिन्न स्थानों से 14 घरेलू सिलिंडरों को जब्त कर लिया है। बताया गया है कि संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos




शनिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल के नेतृत्व में तहसील टीम ने कार्रवाई की। घरेलू गैस सिलिंडरों के धड़ल्ले से हो रहे उपयोग को रोकने के लिए टीम ने डोईवाला के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और ठेली लगाकर खाद्य पदार्थ बेचने वालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। विभागीय टीम ने पाया कि क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। जांच के बाद 14 घरेलू गैस सिलिंडर और एक कमर्शियल सिलिंडर को टीम ने जब्त कर लिया है।



क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विभूति जुयाल ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग नियमों के खिलाफ है। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम लगातार औचक कार्रवाई करेगी। इस दौरान तहसील और पूर्ति विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed