सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   ASI examines architectural remains

Rishikesh News: खुदाई में मिले स्थापत्य अवशेषों की पुरातत्व विभाग ने की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
ASI examines architectural remains
वीरभद्र मंदिर परिसर में खोदाई के दौरान मिले प्राचीन पत्थरों की जांच के लिए पहुंची पुरातत्व सर्
विज्ञापन
पौराणिक वीरभद्र मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण के लिए खोदाई के दौरान मिले प्राचीन पत्थरों और संरचनात्मक अवशेषों की जांच के लिए शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम मौके पर पहुंची। बीते शुक्रवार को वीरभद्र मंदिर परिसर में चबूतरा निर्माण के लिए खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान यहां नक्काशीदार पत्थर निकले। इन पत्थरों पर मूर्तियां भी बनाई गई थी। जिसके बाद यहां खोदाई कार्य बंद कर दिया था। शनिवार को एएसआई की चार सदस्यीय टीम मंदिर परिसर में पहुंची। टीम में शामिल अधीक्षक पुरातत्वविद एमसी जोशी ने बताया कि खोदाई में मिले पत्थर किसी मूर्ति के अवशेष नहीं बल्कि प्राचीन मंदिर या धार्मिक संरचना से जुड़े स्थापत्य अवशेष प्रतीत होते हैं। इनमें गुंबदनुमा हिस्से, मंदिर के ढांचे में बने आले और अन्य नक्काशीदार पत्थर शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में इन्हें मध्यकालीन निर्माण से जुड़ा माना जा रहा है। पुरातत्व विभाग ने मंदिर समिति को अवशेषों को सुरक्षित रखने और प्रदर्शित करने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार यदि मंदिर प्रबंधन चाहे तो इन्हें मंदिर परिसर में ही संरक्षित किया जा सकता है, अन्यथा विभाग अपने संरक्षण में लेकर प्रदर्शित करने की व्यवस्था करेगा। टीम ने मंदिर प्रबंधन को परिसर में बड़े निर्माण के लिए एएसआई से सलाह लेने को भी कहा। वहीं, दोपहर बाद राज्य की पुरातत्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम में शामिल अनिल बिष्ट ने कहा कि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया है। परिसर के नजदीक ही एएसआई की साइट है। जिस स्थान पर स्थापत्य अवशेष मिले हैं वह एएसआई की साइट के काफी नजदीक है। इस संबंध में एएसआई से चर्चा के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed