सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Child dies after being hit by an out-of-control car

Rishikesh News: बेकाबू कार की टक्कर से बच्चे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by an out-of-control car
विज्ञापन

Trending Videos
गूलरघाटी-नकरौंदा मार्ग पर स्थित भद्रकाली माता मंदिर के पास एक हृदयविदारक घटना घटी है। यहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार से कुचल जाने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही हर्रावाला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। मंगलवार को दुर्घटना हर्रावाला पुलिस चौकी के गूलरघाटी माता भद्रकाली मंदिर के पास हुई। हर्रावाला पुलिस के प्रभारी विजय थपलियाल ने बताया कि दोपहर 12:30 के आसपास एक कार गूलरघाटी में कुछ सवारियों को लेने पहुंची थी।सवारियां लेकर जैसे ही कार सड़क पर पहुंची तो दो साल का बच्चा चपेट में आ गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार से कुचलने से प्रवीण (2) पुत्र रामलाल निवासी हाल निवास गूलरघाटी मूल निवास बिहार के रूप में हुई है। बताया कि कार चालक को सड़क पर आता बच्चा दिखाई नहीं दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां दिहाड़ी मजदूरी करती है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed