सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Gas crisis: Gas truck hasn't arrived for six days.

गैस संकट : छह दिन से नहीं आया गैस का ट्रक

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gas crisis: Gas truck hasn't arrived for six days.
आशुतोष नगर में गैस के वाहन- संवाद
विज्ञापन
इस्राइल, ईरान के मध्य हो रहे युद्ध का असर घरेलू गैस पर पड़ने लगा है। कई एजेंसियों में छह दिन से घरेलू गैस नहीं आई। कुछ एजेंसियों में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति न होने से होटल और ढाबे में भी गैस की कमी पड़ गई है। वहीं, पूर्ति विभाग और पुलिस की ओर से गैस सिलिंडरों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।
Trending Videos


युद्ध के कारण खाड़ी देशों से गैस की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मंगलवार को टीम की ओर से शहर की प्रमुख गैस एजेंसियों की पड़ताल की गई। त्रिवेणी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक सुनील सेमवाल ने बताया कि छह दिन से गैस एजेंसी में एक भी गैस का ट्रक नहीं आया। छह दिन पहले जो ट्रक लोनी (गाजियाबाद) से आया था, वह गैस शनिवार को बांटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार दोपहर तक करीब 881 घरेलू और 250 व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। हर दिन लोग गैस एजेंसी में फोन कर गैस न आने का कारण पूछ रहे हैं। वहीं, अंकुर गैस एजेंसी आशुतोष नगर में आठ मार्च को तीन ट्रक आए थे, एक ट्रक मंगलवार को आया। एजेंसी में करीब 743 गैस सिलिंडरों का बैकलॉग है।

इंदिरानगर स्थित आशुतोष गैस सर्विस में रविवार और सोमवार को गैस नहीं आई, मंगलवार को एक ट्रक गैस आई। यह गैस आज बुधवार को बांटी जाएगी। जबकि एजेंसी में प्रत्येक दिन एक ट्रक गैस (342 सिलिंडर) आती थी। उमा गैस, ऋषि गैस एजेंसी में गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है।



---

पूर्ति विभाग और पुलिस की ओर से प्रतिदिन ली जा रही रिपोर्ट



शहर और आसपास की एजेंसियों से गैस की आपूर्ति का विवरण पूर्ति विभाग की ओर से लिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की ओर से गैस की आपूर्ति का विवरण एकत्रित कर शासन को भेजा जा रहा है। वहीं, जब गैस का वाहन घर में नहीं पहुंच रहा है तो कई लोग एजेंसी में फोन कर रहे हैं। कई लोग सीधे एजेंसी में ही पहुंच रहे हैं।

---



युद्ध के असर से बढ़ी गैस की कीमतें

युद्ध का असर रसोई तक पहुंच गया हैं। सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर के साथ-साथ कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

---



सिलिंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाई



सरकार ने गैस सिलिंडर बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानी अब उपभोक्ताओं को नया सिलिंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। इससे कई घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



---

डिलीवरी में भी हो रही देरी

कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी चार से पांच दिन तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है। इससे घरेलू रसोई के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट के संचालन पर भी संकट गहराने लगा है।

---



कमर्शियल गैस की किल्लत से कारोबारी परेशान

एलपीजी गैस की लगातार किल्लत चिंता का विषय बनती जा रही है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा व्यवसाय पर पड़ा है। यदि समय रहते गैस की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो अप्रैल माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर इसका असर पड़ सकता है। - राजीव शर्मा, सचिव, होटल एसोसिएशन ऋषिकेश

---

- गैस एजेंसियों की ओर से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति बंद करने से होटल व्यवसायी परेशान हैं। ऐसे में दूसरे संसाधनों के प्रयोग से खाना बनाया जाता है तो वह महंगा होगा। यदि ग्राहक कम आएंगे तो होटल व्यवसायियों को होटल बंद करने पड़ेंगे, जिससे काफी नुकसान होगा। - हेमंत डंग, होटल व्यवसायी

---



कोट-

कुछ एजेंसियों में घरेलू गैस हर रोज आ रही है। जिन एजेंसियाें में गैस नहीं आ पा रही है, उसका कारण जाना जा रहा है। व्यावसायिक सिलिंडरों की पीछे से आपूर्ति न होने के कारण परेशानी हुई है। - केके अग्रवाल, जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed