सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   SRHU is drenched in the colours of song, music and dance

हिमोत्सव : गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी के रंगों में रंगा एसआरएचयू

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Mar 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
SRHU is drenched in the colours of song, music and dance
12- जौलीग्रांट में हिमोत्सव का हुआ शुभारंभ। विवि
विज्ञापन
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह हिमोत्सव-2026 का भव्य आगाज हो गया। पहले दिन की शाम भारतीय लोक संस्कृति के रंगों में रंगी नजर आई। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं भी उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए।
Trending Videos




कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. अशोक देवराड़ी ने संस्थापक स्वामी राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढ़वाली, पंजाबी, गुजराती और हिमाचली गीतों से छात्रों ने समां बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमालयन हॉस्पिटल के कलाकारों ने सोलो डांस से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के दत्ता एंड ग्रुप ने देखा तुमको गीत पर आकर्षक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज की डॉली एंड ग्रुप ने राजस्थानी लोकनृत्य घूमर की दमदार प्रस्तुति दी।



स्कूल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की मिष्ठी एंड ग्रुप ने साउथ इंडियन गीत पर ग्रुप डांस कर कार्यक्रम में विविधता के रंग भरे। एमबीबीएस की स्तुति एंड ग्रुप ने भी राजस्थानी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

सोलो डांस में विजय, संचित, अन्वी, जय, आयुष और संदीप शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. मीना हर्ष, डॉ. ज्योति द्विवेदी, डॉ. अनुराधा कुसुम, डॉ. पियूष राय, डॉ. प्रिया जेपी, अनुपमा मिश्रा, डॉ. सरबजीत सैनी आदि उपस्थित रहे।



---

यह कर्मचारी हुए सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी डॉ. गुंजन छाबड़ा, डॉ. विशाल राजपूत, डॉ. सुधीर देवली, संदीप शर्मा, सुविधा भट्ट, डॉ. हिमाद्री ममगाईं, आशीष गुरूंग, अमन शर्मा, सचिन, अनीता देवी, कैलाश नेगी, सतीश जुयाल, सूरज, रमेश और इंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed