{"_id":"69b089ddadc51b2fd80c3e2c","slug":"smack-smuggling-accused-released-on-bail-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-918764-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: स्मैक तस्करी का आरोपी जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: स्मैक तस्करी का आरोपी जमानत पर रिहा
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अजय डुंगराकोटी की अदालत ने स्मैक तस्करी के आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी ने जमानत के लिए अदालत में प्रार्थनापत्र दायर किया था।
बीते एक जनवरी को कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से 50.56 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा किया था। आरोपी की पहचान दीपक सैनी, ग्राम मढैया, कल्याणपुर अमरोहा यूपी के रूप में हुई थी।
आरोपी ने जमानत के लिए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अजय डुंगराकोटी की अदालत में प्रार्थनापत्र दायर किया था। पुलिस आरोपी से स्मैक बरामदगी के संबंध में न्यायालय में स्वतंत्र गवाह पेश नहीं कर पाई। साथ ही आरोपी का आपराधिक इतिहास भी नहीं बता पाई। अदालत ने माना कि आरोपी से स्मैक बरामदगी की मात्रा लघु और व्यावसायिक श्रेणी के बीच की है। अदालत ने सात मार्च को आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए।
Trending Videos