{"_id":"6990dc0a54813edea90e76a8","slug":"cooperate-in-making-india-a-developed-nation-kumar-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-901759-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में करें सहयोग : कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में करें सहयोग : कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
01- रायवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते बाल कलाकार। संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिंदुओं को एकजुट होकर हर परिस्थितियों का सामना करने का आह्वान किया। कहा कि हिंदू समाज एकजुट होकर हर एक चुनौती का सामना कर सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर हिंदू को एकजुट करना है।
प्रतीत नगर रायवाला में सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पवन कुमार ने कहा कि हिंदू समाज हर कठिन चुनौतियों का सामना करने में निपुण है। पूरे देश में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने।
इसके लिए समाज के हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंच पर प्रतीत नगर, रायवाला, गोहरीमाफी की कीर्तन मंडली, पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एक सिंह ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन के माध्यम से सभी हिंदुओं को एकत्रित करने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर मुकेश तिवाड़ी, गणेश रावत, अजय साहू, ऋषि राम शर्मा, बिना बंगवाल, बबीता रावत, मनोज डंगवाल आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos