बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Criminal who escaped from jail was caught

Rishikesh News: जेल तोड़कर फरार एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Criminal who escaped from jail was caught
विज्ञापन
जिला कारागार कटक (ओडिशा) से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार आरोपी को देहरादून, टिहरी और ओडिशा पुलिस की संयुक्त टीम ने इंद्रमणि बडोनी चौक के समीप गिरफ्तार किया। आरोपी राजा साहनी पर ओडिशा पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को ओडिशा पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
Trending Videos




प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि राजा साहनी निवासी बेगूसराय, बिहार दो अक्तूबर 2025 को कटक की जिला कारागार की दीवार फांद कर न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। आरोपी डकैती और दो हत्याओं के मामले में जेल में बंद था। ओडिशा पुलिस लगातार आरोपी की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी निरीक्षक भट्ट ने बताया कि ओडिशा पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कोतवाली पुलिस को बताया कि आरोपी की लोकेशन त्रिवेणी घाट दिखाई दे रही है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट कोतवाली के 6 पुलिसकर्मियों व ओडिशा पुलिसकर्मियों के साथ त्रिवेणीघाट पहुंचे और यहां से लगातार सर्विलांस के माध्यम से उसका पीछा करने लगे।

करीब ढाई बजे ढालवाला रोड पर सुमन पार्क के समीप संदिग्ध कार को रोक लिया गया। कार में एक महिला सहित चार लोग बैठे थे। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को ओडिशा पुलिसकर्मियों ने आरोपी राजा साहनी के रूप में पहचान की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि कार में सवार अन्य तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी राजा साहनी को ओडिशा पुलिस को सौंप दिया जाएगा।



---

जेल कर्मचारी मना रहे थे दशहरा और भाग गए थे दो कैदी



जाजपुर जिले के पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप से राजा साहनी और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था। जहां उन्होंने डकैती की घटना को अंजाम देने के दौरान फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने समय रहते दोनों को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया था। 2 अक्तूबर 2025 को जब जेल कर्मचारी और अन्य कैदी दशहरा मना रहे थे, इसी का फायदा उठाते हुए राजा साहनी और एक अन्य कैदी जेल से फरार हो गए। आरोपियों ने कैदियों की कोठरियों की लोहे की छड़े काट दी थीं और दीवार पर चढ़ने के लिए एक कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया था। राजा साहनी ओडिशा के कटक जिले की जेल से फरार होने के बाद लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed