बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doiwala's in-charge BEO arrested while taking bribe

Rishikesh News: डोईवाला के प्रभारी बीईओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Doiwala's in-charge BEO arrested while taking bribe
विज्ञापन
प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ)/उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बीईओ बिष्ट नेपाली फार्म के समीप संचालित एक निजी विद्यालय की शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत मिलने वाली धनराशि निर्गत करने के एवज में एक लाख की रिश्वत ले रहे थे।
Trending Videos


विजिलेंस टीम ने डोईवाला में तैनात उप शिक्षा अधिकारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरटीई के भुगतान के बदले एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस देहरादून से की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम पूरी प्लानिंग के साथ नेपाली फार्म तिराहे पर बैठी रही। जैसे ही धनवीर सिंह बिष्ट रिश्वत की रकम लेने पहुंचे टीम ने उसे मौके पर ही रकम के साथ दबोच लिया।

---



शिक्षा विभाग में दो पदों की थी जिम्मेदारी



धनवीर सिंह बिष्ट पुत्र गिंदू सिंह, हाल तैनाती उप शिक्षा अधिकारी, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, डोईवाला, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। उप शिक्षा अधिकारी के साथ प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी संभाल रहे थे।



---

आरटीई भुगतान के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार धनवीर सिंह ने आशुतोष नगर ऋषिकेश मनीराम रोड स्थित गंगा वैली जूनियर हाई स्कूल के मालिक हिमांशु गुप्ता से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति से जुड़े बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।

---



महिला सहयोगी को भी किया गिरफ्तार



प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ विजिलेंस टीम ने महिला सहयोगी पुष्पांजलि, पत्नी पंकज शर्मा, निवासी लेन नंबर 5, डालनवाला, देहरादून, हाल स्वामी उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, गुमानीवाला ऋषिकेश को भी गिरफ्तार किया। पुष्पांजलि एक निजी स्कूल की संचालिका है।

---



दो घंटे तक चली पूछताछ



रायवाला के नेपाली फार्म से गिरफ्तार किए गए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट से विजिलेंस की टीम ने करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। पकड़े गए एक लाख रुपए की भी जांच पड़ताल की गई। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी पिछले 15 दिनों से शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के लिए परेशान कर रहे थे।

---



जांच में कई नाम का हो सकता है खुलासा



अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में लेनदेन और दस्तावेजों की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में अन्य लोगों के नाम भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय का 3.85 लाख रुपये बकाया था, जिसका भुगतान करने के बदले प्रभारीखंड शिक्षा अधिकारी 2.25 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे।



---

एक साल पहले ही बंद हो चुका था गंगा वैली जूनियर हाई स्कूल

जिस विद्यालय से जुड़ा यह मामला है वह एक साल पहले ही बंद हो चुका था। विद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार किसी कारण से एक साल पहले ही विद्यालय में पठन-पाठन बंद कर दिया गया था और इससे संबंधित दस्तावेज शिक्षा विभाग के कार्यालय में जमा करा दिए गए थे।



---

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस अपनाएं। इसी क्रम में लगातार कार्रवाई चल रही है। प्रभारी बीईओ डोईवाला को गिरफ्तार किया गया है। - डॉ. वी. मुरुगेशन, डायरेक्टर विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed