सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Daughters are leading in every field: Jagadguru

हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रहीं बेटियां : जगदगुरु

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 21 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Daughters are leading in every field: Jagadguru
09-एम्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ को सम्मानित कतरे जगद - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन

Trending Videos
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत पहाड़ की नारी, देश की शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं।



शुक्रवार को एम्स सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हमारे देश में माताओं को पूर्ण सम्मान दिया जाता है और हर क्षेत्र में उनका समान अधिकार सुनिश्चित है। यह गर्व की बात है कि आज उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए नेतृत्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़ी महिला तक न्याय और स्वरोजगार के अवसर पहुंचाना है। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, डॉ. रीमा पंत, एम्स निदेशक डॉ. मीनू सिंह एवं मेयर शंभू पासवान ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



---

महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रयासरत : धामी



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। महिलाओं की उदारता, सहयोग भावना तथा उनके बहुआयामी योगदान को सम्मानित करना अच्छी पहल है। इस प्रकार की सकारात्मक पहल न केवल समाज में सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं बल्कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक सशक्त कदम भी बढ़ती है।

---



इन्हें किया गया सम्मानित

सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें एसपी देहात जया बलूनी, आईएएस साक्षी सिंह, गीता चंदोला, तुलसी मेहरा, नेहा सिंह, दर्शनी देवी नेगी, रेखा रयाल, कमला नेगी, चंद्रिका पुंज, मुस्कान (स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी), रेखा राणा और डॉ. अर्पिता नेगी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed