सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for strict action against Maulana Saleem

Rishikesh News: मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Demand for strict action against Maulana Saleem
विज्ञापन
स्वामी रसिक महाराज ने एसएसपी कार्यालय देहरादून में ज्ञापन देकर धार्मिक मंच से दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

शिकायत में बताया कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम नामक व्यक्ति ने रमजान के दौरान बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे के मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वृद्ध माता के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री की माता का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और वह एक सम्मानित बुजुर्ग महिला हैं।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि इस प्रकार के बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं और इस पर सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है। उन्होंने अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, जिससे समाज में शांति और आपसी सद्भाव बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed