{"_id":"69947e07c7ec1ed4470e9dc9","slug":"fir-lodged-against-two-shopkeepers-rishikesh-news-c-38-1-rks1003-137934-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दो दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। श्रम विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर दो बाल श्रमिक काम करते मिले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो दुकानदाराें के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी आनंद ने बताया कि गौरादेवी चौक के पास एक किशोर से ठेली में खाना परोसने का काम करवाया जा रहा था। वहीं हरिद्वार रोड हाईवे पर चुंगी के पास मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर में एक किशोर से काम लिया जा रहा था। दोनों किशोर को देहरादून भेजा गया है। इस मामले में ठेली स्वामी भोला चौहान निवासी मीट मार्केट इंदिरानगर और सुनील ज्वालापुरी, थाना कुड जिला संभल उत्तरप्रदेश के खिलाफ ऋषिकेश कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान सुरेश उनियाल, मुकेश, सुमित आदि उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos