{"_id":"698e41e02dee412015009afb","slug":"forest-minister-inspected-with-officials-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-900265-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अधिकारियों के साथ वन मंत्री ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अधिकारियों के साथ वन मंत्री ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम की समस्या से निपटने के लिए ऋषिकेश बाईपास परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परियोजना को लेकर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
सप्ताहांत के दौरान हरिद्वार राजमार्ग स्थित नेपाली फार्म से तपोवन तक जाम लगता है। जाम से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। तीन पानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक करीब 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 1161.27 करोड़ है।
इस परियोजना के तहत 4.876 किमी लंबाई में तीन हाथी काॅरिडोर के लिए एलिवेटेड मार्ग, चंद्रभागा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और इसी क्षेत्र में 76 मीटर लंबाई का रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) प्रस्तावित है। इसके साथ ही श्यामपुर रेलवे क्राॅसिंग पर 318 करोड़ की लागत से 76 मीटर लंबाई का आरओबी प्रस्तावित किया गया है, जो बाईपास भद्रकाली के पास हर्बल गार्डन से निकलेगा। इसके बाद खारस्रोत से तपोवन तक टनल बनाई जाएगी।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों से कहा कि जल्द योजना पर काम शुरू होना है। विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें। नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला, नगर पंचायत तपोवन और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में आने वाले सालों से करीब ढाई से तीन हजार करोड़ के काम होंगे।
Trending Videos