{"_id":"69a9f3136a14b53b310add63","slug":"haryana-youth-drowns-in-ganga-dies-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-914888-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गंगा में हरियाणा का युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गंगा में हरियाणा का युवक डूबा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के दिन ब्रह्मपुरी में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से हरियाणा के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।
बीते बुधवार के दिन होली पर्व पर ब्रह्मपुरी में पर्यटक गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान एक पर्यटक पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ कर डूबने लगा। युवक के साथियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान मोटर बोट से गंगा में गश्त कर रहे एसडीआरएफ जवानों ने तत्काल रेस्क्यू करते हुए मोटर बोट से किनारे तक पहुंचाया।
जवानों ने युवक को सीपीआर भी दी, लेकिन युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, जिस पर 108 के माध्यम से युवक को राजकीय उपजिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि युवक की पहचान अक्षय कुमार (20) ग्राम व थाना वल्वागढ़, फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Trending Videos