सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Holi of flowers was played in Raiwala.

Rishikesh News: रायवाला में खेली फूलों की होली

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 03 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers was played in Raiwala.
विज्ञापन

Trending Videos
फ्यूली स्वयं सेवी संस्था की ओर से सिद्धपीठ महादेव मंदिर परिसर प्रतीत नगर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक विनोद विजल्वाण ने वसंत के आगमन और होली के गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।



लोकगायक ने एगे फागुण मैना खेला होली..., मेरा डांडी काठ्यूं का मुलुक..., मत मार मोहन लाला पिचकारी..., जोगी आयो... समेत विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिला कीर्तन मंडलियों की ओर से मांगल गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में लोगों ने थड्या, चौफला, झुमैलो, घसेरी, वाजुवंद, झोडा लाली, न्योली छपेली अनेक प्रकार के पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। संस्था के संस्थापक आचार्य सुमन धस्माना ने कहा कि संस्था बीते कई वर्षों से निरंतर आध्यात्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारा सौहार्द का संदेश देकर समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इस मौके पर आचार्य चंद्रेश्वर धस्माना, चंद्रकांता वेलवाल, दिनेश थपलियाल, टीकाराम जोशी, मुकेश नेगी, दिलवर पंवार, विवेक रावत, अंजू बडोला, अनीता जुगलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed