{"_id":"69b47f70bed38e5ed0075654","slug":"home-delivery-vehicles-were-not-allowed-to-go-out-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-921211-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी के वाहन को नहीं जाने दिया बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी के वाहन को नहीं जाने दिया बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस किल्लत के कारण काफी संख्या में गैस गाेदाम पहुंचे उपभोक्ताओं ने होम डिलीवरी के वाहनों को बाहर नहीं जाने दिया, जिससे एजेंसी होम डिलीवरी नहीं कर सकी। एजेंसी प्रबंधन को गोदाम में गैस बांटनी पड़ी।
शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने इंडेन गैस एजेंसी के राजीवनगर स्थित गैस गोदाम से होम डिलीवरी वाहन को गोदाम से बाहर नहीं जाने दिया। इसके चलते लोगों को गैस सिलिंडर सीधे गोदाम से ही लेने पड़े। बताया कि बुकिंग की लंबी अवधि होने और समय पर गैस नहीं मिलने से लोग दिक्कत महसूस कर रहे हैं।
शुक्रवार की सुबह से ही लोग गैस एजेंसी कार्यालय और गोदाम पर आने लगे थे। सुबह जैसे ही गैस से भरा वाहन गोदाम से डिलीवरी के लिए निकलने लगा तो वहां मौजूद लोगों ने गोदाम से बाहर नहीं जाने दिया।
मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को पहले गैस सिलिंडर देने की मांग की। इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक राजेंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को होम डिलीवरी के लिए वाहन नहीं जा सके। लोगों को गोदाम से ही गैस वितरित की गई। बताया कि शुक्रवार को भी एजेंसी को सिलिंडर मिले हैं, जिनको शनिवार को होम डिलीवरी के लिए दिया जाएगा।
Trending Videos