सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   If the permit is granted, the buses will go to Doon.

Rishikesh News: परमिट मिला तो कर्णप्रयाग से सीधे देहरादून जाएंगी जीएमओयू की बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 14 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
If the permit is granted, the buses will go to Doon.
विज्ञापन

Trending Videos
परमिट मिला तो गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की बसें कर्णप्रयाग जोशीमट से सीधे देहरादून तक जाएंगी। परमिट के लिए जीएमओयू की ओर से देहरादून स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय में आवेदन किया गया है।



वर्तमान में जोशीमठ, कर्णप्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर गढ़वाल आने वाली बसें ऋषिकेश तक ही आती हैं। जिन बसों का हरिद्वार का परमिट है, वह हरिद्वार तक जाती है। देहरादून का परमिट न होने के कारण बसें देहरादून नहीं जा पाती। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली कई बसों में देहरादून जाने वाली सवारियां होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश आईएसबीटी से यात्री रोडवेज बसों या फिर टैक्सियों के माध्यम से देहरादून पहुंचते हैं। बस मालिकों का कहना है यदि देहरादून का सीधा परमिट मिल जाता तो बसें सीधे देहरादून जाती। इससे यात्रियों को लाभ मिलता।



---

सिलोगी रूट की बसों को मिल रही कम सवारी



ऋषिकेश घट्टूगाड मोटर मार्ग पर बसों के आगे-आगे टैक्सियों के चलने के कारण ऋषिकेश से सिलोगी कोटद्वार जाने वाली और ऋषिकेश से देवीखेत जाने वाली बस को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रही हैं। अब जीएमओयू ऋषिकेश डिपो की ओर से एआरटीओ कोटद्वार को पत्र लिखा गया है।

---



कोट-

जीएमओयू मुख्यालय कोटद्वार से जीएमओयू की बसों को ऋषिकेश से देहरादून के परमिट के लिए आवेदन किया गया है। परमिट मिलने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों जोशीमठ, कर्णप्रयाग, श्रीनगर की बसें सीधे देहरादून तक जा सकेंगी। - भगवान सिंह रावत, डिपो प्रभारी, जीएमओयू ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed