सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Killed his partner by hitting him on the head with a hammer

Rishikesh News: श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 01 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Killed his partner by hitting him on the head with a hammer
विज्ञापन
रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक ने अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने भुइया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। मृतक बबलू उत्तरप्रदेश के बहराइच का रहने वाला था।
Trending Videos




बीते बृहस्पतिवार को रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मंदिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करते हुए साक्ष्य इकट्ठे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मृतक के भाई प्रमोद ने उसकी पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर बहराईच उत्तर प्रदेश के रूप में की। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बबलू के साथ मजदूरी का कार्य करने वाले पप्पू साहनी निवासी वार्ड नंबर 7 बांक बैंक बेगूसराय, बिहार के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई।



सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पप्पू साहनी को भुइया मंदिर थानो रोड से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी और मृतक दोनों साथ में काम करते थे। पैसों के लेनदेन को लेकर आरोपी पप्पू साहनी और बबलू में विवाद हो गया था। पप्पू ने बबलू के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी थी।

---



बबलू के ऊपर कंबल डालकर फरार हो गया था पप्पू

पूछताछ में आरोपी पप्पू साहनी ने पुलिस को बताया कि वह और बबलू धारकोट क्षेत्र में एक साथ मजदूरी का काम करते थे। बबलू मिस्त्री का काम करता था। 22 फरवरी की रात्रि पैसों के लेन-देन को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और उसने बबलू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया।



बबलू बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसने बबलू को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन बबलू के शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर वह घबरा गया और अगले दिन बबलू के शरीर पर कंबल डालकर कमरे में बाहर से ताला लगाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed