सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Logic and research are the soul of science: Prof. Rawat

तर्क, शोध और नवाचार विज्ञान की आत्मा : प्रो. रावत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 01 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Logic and research are the soul of science: Prof. Rawat
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के पीएलएमएस परिसर में साइंस क्लब की ओर से विज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रो. रावत ने कहा कि तर्क, शोध और नवाचार ही विज्ञान की आत्मा हैं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि के निर्माण का अवसर है। प्रत्येक बड़ा शोध छोटे प्रश्न और अवलोकन से शुरू होता है। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में विज्ञानोत्सव को बहु दिवसीय बनाया जाए और अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जाए।
Trending Videos

विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एसपी सती ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर अवलोकन और खोज की प्रक्रिया है। कार्यक्रम में कला संकायाध्यक्ष प्रो. पीके सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. वीपी श्रीवास्तव, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. जीके धींगरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
इस अवसर पर प्रस्तुतीकरण, वाद-विवाद और पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान के शोधार्थियों सहित स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में गणित विभाग की शोध छात्रा प्रियंका पुंडीर प्रथम, हर्षिका सेगल द्वितीय और खुशबू बिष्ट तृतीय रहीं। वाद-विवाद में कल्पना मटेला प्रथम, प्राची भट्ट द्वितीय और यशिका हर्षियान तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में श्रेया मल्ल प्रथम, सोनू राव द्वितीय और आशीष सिंह नेगी तृतीय रहे। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed