सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People upset over contaminated water supply staged a protest

Rishikesh News: दूषित जलापूर्ति से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 12 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
People upset over contaminated water supply staged a protest
2- दूषित पेयजल आपूर्ति के विरोध में जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देते कुड़का वाला
विज्ञापन
कुड़कावाला क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होने से नाराज लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कहा कि विभागीय लापरवाही से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
Trending Videos

बुधवार को नगरीय क्षेत्र के लोग मिस्सरवाला स्थित जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और दूषित जलापूर्ति होने पर नाराजगी का इजहार करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श ने बताया कि कुड़कावाला क्षेत्र में पिछले कई दिनों से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला होने के बाद भी लापरवाही की जा रही है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अभिषेक लोधी ने बताया कि दुर्गंधयुक्त और गंदा पानी घरों में आ रहा है। गंदा पानी आने से रोजमर्रा के काम काज नहीं हो रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जल संस्थान के अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के त्वरित निदान की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रकली, सरस्वती देवी, सागर, दिनेश वर्मा,विकास कुमार, भजन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed