{"_id":"69b5d27a5f7bacd3d10484de","slug":"prepare-a-plan-to-deal-with-traffic-jams-dm-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-921900-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निपटने के लिए खाका तैयार करें अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निपटने के लिए खाका तैयार करें अधिकारी : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
तपोवन क्षेत्र का निरीक्षण करती टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल। स्रोत टिहरी सूचना विभाग।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल ने विभागीय अधिकारियों और होटल, राफ्टिंग व्यावसायियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जाम से निपटने के लिए अधिकारियों को खाका तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने ब्रह्मपुरी स्थित परिवहन विभाग की चेक पोस्ट, नीरगड्डू, तपोवन, खारास्रोत, ढालवाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। ब्रह्मपुरी में राफ्टिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जाम से निपटने के लिए राफ्ट व पर्यटकों को ले जाने वाले वाहनों का विवरण तैयार करने, बुकिंग प्वाइंटों की जानकारी देेने, किराए पर दिए जाने वाले दोपहिया वाहनों व पार्किंग स्थल की जानकारी देने के निर्देश दिए।
तपोवन क्षेत्र में डेक्कन वैली मार्ग पर नाले की तरफ सुरक्षात्मक उपाय करने, बालक नाथ मार्ग पर नाली की मरम्मत करने, पोल पर लटकते तारों को व्यवस्थित करने, अनावश्यक पोल क्योसक को हटाने, नालियों को पूर्ण रूप से कवर करने, पार्किंग में बने राफ्टिंग ऑफिस को हटाने के निर्देश ईओ तपोवन को दिए।
खारास्रोत पार्किंग के पास ध्वस्त हुए पुराने पुल का मलबा हटाने, एनएच श्रीनगर के अधिकारियों को शिवपुरी क्षेत्र में पड़े मलबे को हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल, एएसपी दीपक सिंह, एसडीएम नरेंद्रनगर, आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ सतेंद्र राज, डीएसओ मनोज डोभाल, ईओ मुनि की रेती अंकिता जोशी, ईओ तपोवन अंजली रावत, थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos