सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preserve manuscripts through the app: Singh

ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन से पांडुलिपियां करें संरक्षित : सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 12 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Preserve manuscripts through the app: Singh
विज्ञापन

Trending Videos
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली पांडुलिपियों को संरक्षित करने के प्रयास में जुट गई है। ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से इसे संरक्षित किया जा सकता है।



केंद्र के प्रशिक्षित शिक्षक एवं डीआरपी रामश्रय सिंह ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने ज्ञान भारतम पांडुलिपियों का राष्ट्रीय सर्वेक्षण नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य देशभर में पांडुलिपियों का मानचित्रण और दस्तावेजीकरण करना, पांडुलिपियों की पहचान के लिए मानकीकृत राष्ट्रीय सर्वेक्षण लागू करना और वैज्ञानिक विधियों के माध्यम से उनका संरक्षण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अभियान भावी पीढि़यों के लिए पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, स्मार्ट एवं टिकाऊ तकनीकों के उपयोग से उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित करना है। देश में ढेर सारी पांडुलिपियां उचित संरक्षण के अभाव में नष्ट हो रही हैं। इस पहल में पांडुलिपियों का स्वामित्व किसी प्रकार प्रभावित नहीं है।



संस्कृति मंत्रालय केवल उन्नत तकनीक से संरक्षण का कार्य करेगा। इसमें ज्ञान भारतम मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से रजिस्टर कर अपनी पांडुलिपि को अपलोड किया जा सकता है। कहा कि वह सभी लोग जिनके पास पांडुलिपियां हैं। ज्ञान भारतम के माध्यम से अपनी-अपनी पांडुलिपियों को संरक्षित करें, ताकि संरक्षण के साथ-साथ इनका प्रचार-प्रसार एवं उद्देश्यों से सभी लोग अवगत भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed