सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prof. Shivani received the award

Rishikesh News: प्रो. शिवानी कुमार को मिला विज्ञान संचारक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Prof. Shivani received the award
विज्ञापन
पीएलएमएस परिसर के एमएलटी विभाग में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विज्ञान संचार, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos


शनिवार को पुरस्कार समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने किया। नाइट कैंसर इंस्टीट्यूट, ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी की निदेशक एवं ऑन्कोलॉजिस्ट प्रो. शिवानी कुमार को विज्ञान संचारक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रो. शिवानी प्रारंभिक चरण के कैंसर क्लिनिकल ट्रायल्स की अग्रणी विशेषज्ञ हैं। प्रख्यात कैंसर वैज्ञानिक एवं ड्रग डिस्कवरी विशेषज्ञ डॉ. धनलक्ष्मी सिवानंधन को विज्ञान संचारक राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। प्रो. नमिता जोशी, डॉ. बेला गोयल, डॉ. ज्योत्सना सेठ, डॉ. मनु पंत, डॉ. तृप्ति मलिक, डॉ. गीता राणा, डॉ. प्रभा लामा को विज्ञान संचारक राज्य पुरस्कार दिया गया। डॉ. पूनम चाहल, डॉ. ईशा आहुजा बत्रा को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार दिया गया।

---



आयोजन में इन्होंने किया सहयोग



सम्मान समारोह के आयोजन में सोसाइटी ऑफ पॉल्यूशन एंड एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन साइंटिस्ट्स, कुसुम कांत फाउंडेशन, सनराइज एकेडमी, मंथन वेलफेयर सोसाइटी, ग्रासरूट अवेयरनेस एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट फॉर सोसाइटी, उत्तरांचल विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, स्मार्ट सर्किट्स, स्पीकिंग क्यूब तथा द देहरादून डायलॉग ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed