सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Roadways buses will stop at the stoppage in Raiwala.

Rishikesh News: रायवाला में स्टॉपेज पर रुकेंगी रोडवेज बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 18 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will stop at the stoppage in Raiwala.
विज्ञापन
रोडवेज की बसें अब रायवाला में बने बस स्टॉपेज पर नियमित रुकेंगी। परिवहन निगम की ओर से देहरादून पर्वतीय डिपो, हरिद्वार और कोटद्वार डिपो प्रशासन को आदेश जारी किए गए हैं। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos


रायवाला में रोडवेज बस स्टॉप पर बसें नहीं रुकती हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बसों के रायवाला में न रुकने के कारण मासिक पास वाले व नौकरीपेशा लोगों को ड्यूटी जाने के लिए समय पर वाहन नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतीतनगर ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश जुगलान ने रायवाला में बने बस स्टॉपेज पर रोडवेज की बसों के न रुकने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की थी। इस शिकायत का संज्ञान लेने के बाद रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने देहरादून पर्वतीय डिपो, हरिद्वार और कोटद्वार डिपो की बसों को रायवाला में बने बस स्टॉप पर रुकने के निर्देश दिए हैं। एजीएम ने बताया कि आदेश का पालन न करने वाले चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग पर नियमित चेकिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed