सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sub-registrar suspended

Rishikesh News: उपनिबंधक को किया निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sub-registrar suspended
विज्ञापन
डीएम की संस्तुति पर कार्रवाई करते हुए शासन ने उपनिबंधक ऋषिकेश हरीश कुमार को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। बीते माह 28 जनवरी को डीएम सविन बंसल ने उपनिबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया में खुलेआम कानून का उल्लंघन, फर्जी कर्मचारी से रजिस्ट्रियां कराना तथा वर्षों से संगठित रूप से स्टांप चोरी किए जाने के प्रमाण सामने आए। यह भी स्पष्ट हुआ था कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में अवैधानिक रूप से रजिस्ट्रियां की जा रही थीं तथा पंजीकृत दस्तावेज महीनों-वर्षों तक कार्यालय में दबाकर रखे गए। कार्यालय में बाहरी व्यक्ति द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्य कराए जाने से शासन को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान की आशंका जताई गई है। जांच में दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के अंतर्गत औद्योगिक भू-उपयोग वाली भूमि को आवासीय दर्शाकर दर्जनों छोटे भू-खण्डों में रजिस्ट्री कराए जाने का मामला भी उजागर हुआ। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर डीएम सविन बंसल ने उप निबंधक हरीश कुमार के निलंबन एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन से की थी। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए शासन ने उपनिबंधक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान हरीश कुमार मुख्यालय में संबद्ध रहेंगे।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed