सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temporary cow shelter to be built for destitute cattle

Rishikesh News: निराश्रित गोवंश के लिए बनेगी अस्थायी गोशाला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 22 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Temporary cow shelter to be built for destitute cattle
विज्ञापन
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र की सड़कों पर अब निराश्रित गोवंश नहीं भटकेंगे। निकाय प्रशासन की ओर से जानवरों के लिए लक्ष्मणझूला थाना के पीछे जल्द ही अस्थायी गोशाला बनाई जाएगी।
Trending Videos




लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रोजाना हजारों की तादाद में पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है। चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में निराश्रित जानवर तीर्थयात्री, पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी न बने, इसके लिए निकाय की ओर से अस्थायी गोशाला का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोशाला में करीब 100 से अधिक गोवंशों को रखा जाएगा। सभासद रेणुका भंडारी, सुरुचित अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरली शर्मा ने बताया कि निकाय क्षेत्र में धर्मार्थ के नाम पर कई गोशाला संचालित हैं। इन गोशालाओं में गोवंशों की क्षमता सीमित है। निकाय क्षेत्र में इधर-उधर से गोवंश प्रवेश कर रहे हैं, जो पर्यटक और स्थानीय लोगों के लिए समस्या बन रहे हैं।



---

कोट



निकाय क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित गोवंशों से संबंधित समस्या से समाधान के लिए जल्द ही अस्थायी गोशाला बनाई जाएगी। इस गोशाला में गोवंशों को रखा जाएगा। - दीपक शर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंकं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed