सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The color of Phagun spread on foreign guests

Rishikesh News: देशी-विदेशी मेहमानों पर चढ़ा फागुन का रंग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The color of Phagun spread on foreign guests
09- बजरंग सेतु पर होली खेलते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
योगनगरी में विदेशी मेहमानों पर भी फागुन का रंग चढ़ा और सरहदों की दूरियां मिटा गई। स्थानीय लोगों के साथ मेहमानों ने जमकर होली खेली। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। लोगों ने गुजिया, गोल गप्पे समेत चाट पकौड़ों का आनंद लिया। शाम तक लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
Trending Videos


होली पर्व पर ऋषिकेश मुख्य बाजार, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, देहरादून रोड, तिलक रोड, सुभाष चौक, आईएसबीटी समेत विभिन्न जगहों पर लोग अपनी-अपनी टोली के साथ होली खेलते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बापूग्राम, शिवाजीनगर, गीतानगर, मनसा देवी, नंदू फार्म, कालेकीढाल, वीरभद्र, गुमानीवाला आदि में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। नगर पंचायत तपोवन अंतर्गत लक्ष्मण चौक और नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत भारत साधु समाज घाट पर होली खेलने के लिए देशी, विदेशी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी।

लोगों ने गंगा घाट और तटों पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली के गीतों में जमकर नृत्य किया। होली पर भारत साधु समाज बाजार भीड़ के कारण जाम हो गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं चाकचौबंद रही।



दोपहर 2 बजे बाद पुलिस कर्मचारियों ने भी अपने-अपने थाना चौकी परिसर में जमकर होली खेली। थाना मुनि की रेती, थाना लक्ष्मणझूला, थाना यमकेश्वर, कोतवाली ऋषिकेश, कोतवाली रायवाला, थाना रानीपोखरी, श्यामपुर चौकी, आईडीपीएल चौकी आदि जगहों पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी देर शाम तक होली के गीतों पर झूमते रहे।

09- बजरंग सेतु पर होली खेलते पर्यटक।संवाद

09- बजरंग सेतु पर होली खेलते पर्यटक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed