सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The issue of the university will be raised in the assembly.

विधि विवि का मामला विधानसभा में उठाएगी कांग्रेस : नेता प्रतिपक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 28 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The issue of the university will be raised in the assembly.
विज्ञापन
रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए पिछले 11 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेताओं की ओर से समर्थन दिया गया।
Trending Videos


धरना स्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश व डोईवाला क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए ही रानीपोखरी में विधि विवि बनाया जा रहा था लेकिन अब इस मामले को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों की भूमि का उद्देश्य बदलना जनभावनाओं के साथ अन्याय है। इससे स्थानीय और पूरे प्रदेश के युवाओं को नुकसान हुआ है। कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में पुरजोर तरीके से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि विधि विश्वविद्यालय की स्थापना क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। सरकार शिक्षा के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि भूमि आवंटन से जुड़ा निर्णय वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती चौहान, नरेंद्र चौहान, ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी, पूर्व प्रधान सागर मनवाल, मोहित कपरवाण, ग्राम प्रधान अनूप चौहान, अनिल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed