{"_id":"69a35b31b8640db108025b03","slug":"the-mla-gave-assurance-of-building-a-university-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-912028-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: विधायक ने दिया विवि बनवाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: विधायक ने दिया विवि बनवाने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपोखरी के लिष्ट्राबाद में विधि विवि बनाने की मांग को लेकर 12वें दिन भी ग्रामीणों और महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक से भी मुलाकात कर अपनी मांग रखी। स्थानीय निवासी और विजय भट्ट और सुनील भट्ट ने कहा कि विधि विवि की मांग को लेकर ग्रामीण 12 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विधि विवि के लिए प्रस्तावित भूमि को किसी और को आवंटित नहीं करने दिया जाएगा। उधर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा रानीपोखरी में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला से मुलाकात की गई। विधायक ने कहा कि विधि विवि को लेकर ग्रामीणों की मांग जायज है। उनकी इस मामले में सरकार के साथ बातचीत हुई है। रानीपोखरी में जल्द ही विधि विवि बनाया जाएगा। विधायक से मिलने वालों में अरुण शर्मा, प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप चौहान, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
Trending Videos