{"_id":"69a1fe5431804b782e0de7c9","slug":"the-university-team-received-an-incentive-of-rs-1-lakh-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-911351-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राज्यपाल ट्राॅफी जीतने पर विवि की टीम को मिली एक लाख की प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राज्यपाल ट्राॅफी जीतने पर विवि की टीम को मिली एक लाख की प्रोत्साहन राशि
विज्ञापन
प. ललित मोहन शर्मा परिसर में कुलपति प्रो. एनके जोशी व परिसर निदेशक प्रो. एमएसस रावत ने किया टीम
विज्ञापन
Trending Videos
राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर ओवरऑल चैंपियन बनी श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम का पीएलएमएस परिसर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।
कुलपति और परिसर निदेशक सहित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने टीम का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही संपूर्ण दल को विश्वविद्यालय की तरफ से एक लाख रुपये की विशेष प्रोत्साहन राशि दी गई।
पंतनगर कृषि विवि में 23 से 26 फरवरी तक राज्य स्तरीय अंतरविश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। शुक्रवार को विवि की टीम राज्यपाल ट्राॅफी के साथ पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में पहुंची। कुलपति प्रो. एनके जोशी, परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत सहित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूलमालाओं के साथ टीम का भव्य स्वागत किया।
परिसर के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, वह वास्तव में अद्वितीय है। यह सफलता सिर्फ खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि हमारे प्रशिक्षकों, क्रीड़ा विभाग और संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उन्नत खेल संस्कृति और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। आने वाले समय में खेल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि हमारे खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव पुष्कर गौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-- -
इन्हें किया गया सम्मानित
विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम कप्तानों अभिनव शर्मा (कबड्डी पुरुष वर्ग), दीक्षा रावत (कबड्डी महिला वर्ग), हिमांशु आर्य (वॉलीबाल पुरुष वर्ग ), सृष्टि गोसाई (वॉलीबाल महिला वर्ग), निशांत भट्ट (फुटबाल पुरुष वर्ग), लगन (टेबल टेनिस महिला वर्ग), पूरब (टेबल टेनिस पुरुष वर्ग), रुद्राक्ष अग्रवाल (बैडमिंटन पुरुष वर्ग), साक्षी राणा (बैडमिंटन महिला वर्ग), अंशुल कुमार (एथलेटिक्स पुरुष वर्ग) और सिमरन तिवारी (एथलेटिक्स महिला वर्ग) को मंच पर सम्मानित किया गया।
-- -
सीमित संसाधनों में स्वर्णिम प्रदर्शन
श्रीदेव सुमन विवि के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों में स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। विवि में अभी खेल संबंधी सुविधाओं का काफी अभाव है। बावजूद इसके विवि की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की है।
-- -
भविष्य की योजनाएं
विवि क्रीड़ा परिषद के सचिव पुष्कर गौड़ ने कहा कि खेल कोटे से छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता व नार्थ जोन जैसी खेल कूद प्रतियोगिताओं से पहले प्री-प्रतियोगिता प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराए जाने की मांग कुलपति से की है। गौड़ ने बताया कि उन्हें आश्वासन मिला है कि इन प्रस्तावों को कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा।
-- -
खेल सुविधाएं होंगी विकसित
कुलपति प्रो. एनके जोशी ने कहा कि विवि में खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए विवि के पीएलएमएस परिसर में खेलो इंडिया की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसमें 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, क्रिकेट प्रशिक्षण पिच, फुटबाल और हॉकी ग्राउंड सहित इंडोर की सुविधा होगी।