{"_id":"69bdb975e57d806d5c01eb2c","slug":"there-will-be-a-change-in-the-date-of-making-the-green-card-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-926775-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रीन कार्ड बनाने की तिथि में होगा परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रीन कार्ड बनाने की तिथि में होगा परिवर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा में जाने वाले वाहनों के लिए अब 23 मार्च से ग्रीन कार्ड नहीं बनेंगे। परिवहन मुख्यालय की ओर से अब ग्रीनकार्ड बनाने की नई तिथि घोषित की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड 23 मार्च से बनाए जाने थे। एनआईसी की ओर से साफ्टवेयर में कुछ अपडेट किया जाना था जो किया नहीं गया। इसलिए मुख्यालय स्तर से इस तिथि को परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार ग्रीनकार्ड में कुछ नए विकल्प दिए गए हैं, जिससे वाहन स्वामी आसानी से ग्रीन कार्ड बनवा सकेंगे। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
Trending Videos