{"_id":"698f88833a31460dd609aae4","slug":"three-selected-for-state-level-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-901010-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तीन का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के साथ मौजूद छात्र दिव्यांशू: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज देहरादून में आयोजित जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता (डीएलईपीसी) में जनपद देहरादून से 16 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जिसमें तीन विद्यार्थी डोईवाला विकासखंड के हैं।
इस प्रतियोगिता में राजकीय और निजी विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद देहरादून से 16 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इन 16 विद्यार्थियों में विकासखंड डोईवाला से राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजरीग्रांट के छात्र दिव्यांशु, कन्या जूनियर भानियावाला से राधिका और डीएसबी ऋषिकेश से तन्वी का चयन हुआ है।
विकासखंड डोईवाला के प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि छात्र दिव्यांशु की यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के छात्र दिव्यांशु को सम्मानित भी किया गया।
Trending Videos