{"_id":"698e40fb2fa9202cf10a4f62","slug":"under-construction-building-sealed-in-pashulok-area-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-900263-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पशुलोक क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पशुलोक क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन सील
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई की गई। पशुलोक क्षेत्र में अवैध बहुमंजिला निर्माणाधीन भवन को सील किया गया है। वहीं खैरीकलां व श्यामपुर क्षेत्र में दो अवैध प्लाॅटों को ध्वस्त किया गया है। एमडीडीए का कहना है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि निर्मल बाग ब्लॉक बी पशुलोक क्षेत्र में बीते वर्ष 30 अगस्त को अवैध रूप से निर्मित किए जा रहे एक बहुमंजिला भवन को सील किया गया था। शिकायत पर बीते 4 फरवरी को पुन: निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया गया तो यहां चोरी छुपे निर्माण कार्य करना पाया गया। उक्त अवैध निर्माण को बृहस्पतिवार को पुन: सील किया गया है। उक्त भवन का निर्माण रवि नाम के व्यक्ति की ओर से किया जा रहा था।
इसके अलावा खैरीकलां श्यामपुर में भी सुनील रावत की ओर से पांच बीघा व रायवाला में संदीप सिंह ने भी पांच बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की थी। दोनों लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर अवैध प्लॉटिंग को 15 दिनों के भीतर ध्वस्त करने को कहा गया था। आदेश का पालन न करने पर बृहस्पतिवार को दोनों अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई हैं। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
-- -
जनवरी में भी हुई थी कार्रवाई
सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि जनवरी में भी वीरभद्र क्षेत्र में एक निर्माणाधीन अवैध भवन को ध्वस्त किया गया था। इसके अलावा विस्थापित व बनखंडी क्षेत्र में प्लॉट ध्वस्त किए गए थे। 10 से अधिक अवैध निर्माण सीलिंग की कार्रवाई के लिए चिह्नित किए गए हैं।
Trending Videos