{"_id":"69bef0a0157fef4fb60d3e79","slug":"vehicles-kept-crawling-in-yoganagari-on-the-weekend-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-927500-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वीकेंड पर योगनगरी में रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वीकेंड पर योगनगरी में रेंगते रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मानंद मोड़ पर लगा जाम- संवाद
विज्ञापन
ऑफिस व स्कूल की छुट्टियां (ईद व रविवार) होते ही ऋषिकेश सैलानियों से पैक हो गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों से भारी संख्या में पहुंचे वाहनों के कारण शहर की रफ्तार थम गई। भद्रकाली से तपोवन तक सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सुबह आठ बजे से ही रायवाला, नेपालीफार्म, इंद्रमणि बडोनी चौक, भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़, तपोवन तिराहा पर जाम जैसे हालत रहे थे। हाईवे पर नेपालीफार्म पर लंबी लाइनें लगी रही। यातायात पुलिस की ओर से श्यामपुर पुलिस चौकी से वाहनों को बाईपास मार्ग पर भेजा गया। इससे बाईपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय के सामने इंद्रमणि बडोनी चौक तक लंबी लाइनें लग गई।
यातायात पुलिस के जवानों को वाहनों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं ढालवाला में वाहनों में सीएनजी भरवाने के लिए जाम लगता रहा। सीएनजी पंप से इंद्रमणि बडोनी चौक तक लंबी लाइनें लगी रही। ब्रह्मानंद मोड़ पर वाहनों के आगे न बढ़ने से जाम जैसी स्थिति हो गई। ब्रह्मानंद मोड़ से भद्रकाली पुलिस चौकी तक वाहनों की लाइन लगी रही। तपोवन तिराहा पर भी वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे।
-- -
राफ्टिंग के वाहन लगाते रहे जाम
तपोवन में आमखाला और निम बीच से राफ्टिंग के वाहनों के हाईवे पर आने के दौरान पूरा यातायात रुका रहा। इससे तपोवन बाजार, तपोवन तिराहा से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। सुबह आठ बजे से तीन बजे तक लोग परेशान रहे। कई बार राफ्टिंग के वाहन चालकों और निजी वाहन चालकों में झड़प भी हुई। इन वाहनों के कारण पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाला ट्रैफिक भी रुक रहा था।
-- -
छह वाहनों की क्लच प्लेट फुंकी
तपोवन क्षेत्र में वाहनों के जाम में फंसने के कारण पर्यटकों के छह वाहनों की क्लच प्लेट फुंक गई, जिससे जाम लग गया था। सूचना पर यातायात पुलिस ने क्रेन से वह वाहन खिंचवाकर साइड करवाए। कई वाहनों का तेल खत्म होने के बाद वाहन स्वामी तेल के लिए भटकते रहे।
--
शिवपुरी बाजार के पास लगता रहा जाम
शिवपुरी बाजार के पास बदरीनाथ हाईवे पर राफ्टिंग के वाहन पार्क होने से दिनभर जाम जैसे हालत रहे। इससे वाहनों चालकों को परेशानी हुई। हाईवे पर ही राफ्टिंग के वाहनों से पर्यटकों को उतारा जा रहा था।
-- -
कोट-
स्कूली बच्चों की छुट्टी पड़ने के बाद अधिकांश लोग अपने बच्चाें को लेकर छुट्टी मनाने के लिए ऋषिकेश आ रहे हैं। हाईवे और बाईपास मार्ग पर वाहनों का दबाव होने से वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक वाहनों का दबाव ज्यादा रहा। - संजय रौथाण, यातायात निरीक्षक, मुनि की रेती
Trending Videos