सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Workers demonstrated by banging plates

Rishikesh News: थाली बजाकर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 15 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated by banging plates
2- नियम विरुद्ध सेवाएं समाप्त होने से नाराज आंदोलन कर रहे श्रमिकों ने थालिया बजाकर किया प्रदर्श
विज्ञापन

Trending Videos
सेवा समाप्त करने से आंदोलित श्रमिकों ने शनिवार को थाली बजाकर प्रदर्शन किया। कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिक हितों की उपेक्षा कर रहा है। वाजिब मांगों के लिए आंदोलन जारी रहेगा।



शनिवार को चौथे दिन भी लालतप्पड़ में श्रमिकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। नगर पालिका सभासद और श्रमिक नेता संदीप नेगी के नेतृत्व में श्रमिकों ने जमकर नारेबाजी की और वाजिब मांगों को कंपनी प्रबंधन तक पहुंचाने के लिए कंपनी के समीप थालियां बजाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजित सभा में श्रमिक नेता संदीप नेगी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए श्रमिक संवैधानिक तरीके से संघर्ष कर रहे है। किसी भी उद्योग में श्रमिक महत्वपूर्ण साधन होता है। यदि उसकी उपेक्षा की जाएगी तो अच्छे परिणाम सामने नहीं आऐगे।



माजरी ग्रांट ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कंपनियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए हो रहे संघर्ष में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि श्रमिकों के साथ खड़े हैं। प्रदर्शन करने वालों में पवन सिंह नेगी, ऋषि रावत, विमल सिंह, नरेश असवाल, सतीश अमित, मोहित नेगी, पवन कुमार, मुकेश नौटियाल, निखिल लिंगवाल, संदीप सिंह, श्याम सिंह, प्रकाश थापा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed