{"_id":"69bae62e59f933346a05e519","slug":"550-lakh-fraud-in-the-name-of-providing-a-car-roorkee-news-c-5-1-drn1027-925147-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कार दिलाने के नाम पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कार दिलाने के नाम पर 5.50 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कार बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक दंपती पर पैसे हड़पने और मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आकाशदीप एनक्लेव निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी जान-पहचान शहजाद निवासी बढेड़ी राजपुताना से थी। दो साल पहले शहजाद ने अपनी एस यूवी कार बेचने का प्रस्ताव रखा। सौदा 12 लाख रुपये में तय हुआ। पीड़ित के अनुसार उन्होंने 20 जनवरी 2024 को शहजाद और उसकी पत्नी रुखसाना को 50 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद गवाह धर्मेंद्र और विनीत कुमार की मौजूदगी में पांच लाख रुपये नकद दिए गए।
अब तक आरोपी कुल 5.50 लाख रुपये ले चुके हैं। तहरीर के मुताबिक, पैसे लेने के बावजूद शहजाद कार देने में टालमटोल करता रहा। जब तीन जनवरी 2026 को विपिन ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि शहजाद ने पैसे लौटाने से साफ इन्कार कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। विपिन कुमार ने 17 मार्च 2026 को मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर शहजाद और उसकी पत्नी रुखसाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के स्क्रीन-शॉट और मैसेज के सबूत भी सौंपे गए हैं। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos