{"_id":"69ad7f110c53945b8e0caf71","slug":"a-33kv-line-rupture-caused-four-hours-of-darkness-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-151874-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 33 केवी लाइन टूटने से चार घंटे छाया रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 33 केवी लाइन टूटने से चार घंटे छाया रहा अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 08 Mar 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रात में आपूर्ति प्रभावित होने से सकुन की नींद नहीं सो पाए ग्रामीण
नारसन। शनिवार रात 33 केवी लाइन का तार टूटने से विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इस दौरान मुंडियाकी फीडर भी बंद रहा। वहीं कस्बा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दस से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। लोगों को अपने जरूरी काम करने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। टैंक में पानी खत्म होने से लोगों को हैंडपंप पर निर्भर होना पड़ा।बीती रात करीब 11 बजे तार टूटने से नारसन के खेड़ा, उल्हेड़ा, नारसन कला, बुढ़पुर, ब्रहमपुर, नगला कोयल और नारसन खुर्द समेत दस से अधिक गांव प्रभावित हुए। इससे हजारों ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वह सकुन की नींद नहीं सो पाए। सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने तार को जोड़ा, तब जाकर लगभग चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। नारसन उपकेंद्र के जेई सतीश सैनी ने बताया कि तार टूटने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Trending Videos