सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A deadly attack in a family dispute has been reported, with the in-laws accused

Roorkee News: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, ससुराल पक्ष पर आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 08 Mar 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
A deadly attack in a family dispute has been reported, with the in-laws accused
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर के आधार पर दर्ज की प्राथमिकी
Trending Videos

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुरुकुल नारसन में एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी, सास और साले पर अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पत्नी, सास, साले और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र मार्चपास्ट गुरुकुल नारसन निवासी अनुज कुमार ने पुलिस को बताया कि घटना बीते दो मार्च की रात करीब 7:10 बजे की है। अनुज अपने कमरे में लेटा हुआ था और पास ही उसकी पत्नी प्रियांशी बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान उसकी सास रजनी शर्मा और साला मोनू शर्मा कुछ अज्ञात युवकों के साथ घर के अंदर दाखिल हुए। तहरीर के अनुसार, साले मोनू ने आते ही तमंचा तान दिया जिसके बाद उसके साथ आए अज्ञात युवकों ने अनुज के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में अनुज लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उस पर हमला हो रहा था, तो उसकी पत्नी ने उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं की, जिससे उसे अंदेशा है कि यह पूरी साजिश ससुराल पक्ष ने मिलकर रची थी। होश आने पर अनुज ने अपने साथी दीपक और पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले नारसन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जिसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित ने मंगलौर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी प्रियांशी, रजनी शर्मा व मोनू निवासीगण लादपुर खुर्द थाना लक्सर और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed