सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of sexual exploitation of a young woman, FIR lodged

Roorkee News: युवती के यौन शोषण का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Allegations of sexual exploitation of a young woman, FIR lodged
विज्ञापन
नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर युवक उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में मामला उजागर होने पर जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में हुए समझौते में युवक ने युवती से संबंध समाप्त करने का वादा किया। कुछ समय बाद परिजन ने जब युवती की शादी तय कर दी तो आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो उसकी होने वाली ससुराल भेजकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह वर्ष पहले उनकी बेटी नाबालिग थी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने अलग - अलग स्थानों पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया। युवती के बालिग होने के बाद दो साल पहले परिजन को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में युवक ने भविष्य में युवती के साथ कोई संबंध नहीं रखने और उसे परेशान नहीं करने का वादा किया। समझौता होने के बाद युवती के परिजन ने उस समय पुलिस को कोई शिकायत नहीं की। युवती के पिता के अनुसार, उन्हाेंने कुछ समय पूर्व अपनी पहचान में युवती की शादी तय की थी। आरोप है कि इसके बाद से युवक, युवती को परेशान करते हुए धमका रहा था।

इसी दौरान युवक ने अपने पास मौजूद युवती के फोटो औैर वीडियो युवती की होने वाली ससुराल में भेज दिए। इसके कारण युवती का रिश्ता टूट गया। उन्होंने शिकायत की तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed