{"_id":"69f1ed9eae1b09ff8407ab3e","slug":"car-stolen-by-deception-after-collision-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-154411-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: टक्कर लगने के बाद धोखे से चोरी की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: टक्कर लगने के बाद धोखे से चोरी की कार
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 29 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर में हाईवे पर हुई घटना, प्राथमिकी दर्ज
मंगलौर। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुड़मंडी के पास देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में एक गाड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। हल्की टक्कर के बाद हुए विवाद का फायदा उठाकर काले रंग की कार में सवार युवकों ने दिल्ली निवासी एक युवक की गाड़ी चोर कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित विशाल एन्क्लेव निवासी बंटी ने दी तहरीर में बताया कि वह 21 अप्रैल की रात अपने दोस्तों देवेंद्र, दीपक और मनीष के साथ अपनी गाड़ी से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर गुड़मंडी के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की टक्कर एक काले रंग की कार से हो गई जिस पर लाल रंग की नंबर प्लेट लगी थी। पीड़ित बंटी के मुताबिक, कार में 2-3 युवक सवार थे जिन्होंने टक्कर के बाद पैसों की मांग शुरू कर दी। बंटी और उसके दोस्त सड़क किनारे जाकर आपस में पैसों के इंतजाम की बात करने लगे। कुछ देर बाद जब वे वापस उस स्थान पर पहुंचे तो वहां से उनकी गाड़ी और काली कार दोनों गायब मिली। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध कार का सुराग लगाया जा सके।
Trending Videos